Meerut News: समय सीमा बीती, अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी खादर क्षेत्र की चिंता

- 25 जून तक कार्य पूरा करने के थे निर्देश, कई संवेदनशील स्थानों पर जारी है निर्माणसंवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में बाढ़ बचाव कार्यों की धीमी रफ्तार ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही है। जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग को 25 जून तक सभी बाढ़ सुरक्षा कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी कई स्थानों पर तटबंध और कटानरोधी कार्य अधूरे हैं।इस वर्ष खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए 73 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा स्थित खेड़ा मजादपुर से मनोहरपुर गंगा पुल तक तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा फतेहपुर प्रेम गांव समेत संवेदनशील स्थानों पर स्टड निर्माण, सुरक्षा तटबंधों को मजबूत करने, वायर क्रेट लगाने और गंगा कटान रोकने के कार्य भी चल रहे हैं। योजना के तहत करीब 10.5 किलोमीटर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रस्तावित हैं।हालांकि कई स्थानों पर अभी तक 90 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। कुछ जगहों पर केवल पत्थरों की पैमाइश और स्टेकिंग का कार्य ही जारी है। बस्तोरा नारंग गांव के समीप पिछले वर्ष सबसे अधिक कटान हुआ था, वहां भी निर्माण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।खतरे की जद में ये गांवगंगा के बढ़ते जलस्तर से हर साल खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की मार झेलते हैं। प्रशासन की ओर से भीमकुंड, लतीफपुर, किशनपुर, दूधली, बस्तोरा नारंग, मखदूमपुर, जलालपुर जोरा, खेड़ी कला, मनोहरपुर और बधवा समेत कई गांवों को बाढ़ की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील चिह्नित किया गया है। बस्तोरा नारंग में पिछले साल हुए भारी कटान के बाद भी कार्य की सुस्त गति को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।बयानबाढ़ बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पहले सभी कार्य पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। -प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 19:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: समय सीमा बीती, अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी खादर क्षेत्र की चिंता #DeadlineExpires;IncompleteFloodProtectionWorksHeightenConcernsInTheKhadarRegion. #SubahSamachar