Shahjahanpur News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बाजपुर में रामसनेही के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल उर्फ शेखू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे गोपाल उर्फ शेखू गांव में ही होली मिलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग पूरी रात युवक की खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जमीन से लग रहे थे पैर बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति खेत की ओर गया तो उसने गांव के पूरब खेत में लगे पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे लटका देखा। मृतक की पहचान गोपाल उर्फ शेखू के रूप में हुई। युवक के पैर जमीन को छू रहे थे। मृतक की मां सुबोधा देवी ने रोते-बिलखते बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 09:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप #CityStates #Shahjahanpur #DeadBody #Crime #Murder #Police #SubahSamachar