UP: वाराणसी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस; शव पर काले रंग की पैंट व नीली धारीदार टीशर्ट

Varanasi News:चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत तेवर गांव में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन और चोलापुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सधुवन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर काले रंग की पैंट तथा नीले रंग की धारीदार टी-शर्ट थी। प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 14:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: वाराणसी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस; शव पर काले रंग की पैंट व नीली धारीदार टीशर्ट #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar