UP: पुराने घर में नहाने गई युवती की मिली लाश, एक दिन से खोज रहे थे परिजन; बेटी की हालत देख बिलख पड़ी मां

UP News:नगर के सेक्टर तीन स्थित छठ घाट के पास शनिवार सुबह एक युवती का शव घर के अंदर टीन शेड के बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान 20 वर्षीय अर्चना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की छोटी बहन अंतिमा के अनुसार, कुछ समय पहले तक पूरा परिवार सेक्टर तीन छठ घाट के पास स्थित अपने मकान में रहता था, लेकिन वर्तमान में वे लोग भलुआ टोला क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे हैं। शुक्रवार को भलुआ टोला में पानी की समस्या होने के कारण अर्चना दोपहर करीब 12 बजे अपने पुराने घर पर नहाने के लिए जाने की बात कहकर निकली थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: पुराने घर में नहाने गई युवती की मिली लाश, एक दिन से खोज रहे थे परिजन; बेटी की हालत देख बिलख पड़ी मां #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #SonbhadraPolice #SonbhadraNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar