Jammu News: नाले से संदिग्ध हालात में मिला लापता व्यक्ति का शव, जांच शुरू

बिश्नाह। गांव जिंदर के रहने वाले तरसेम लाल (52) का शव मंगलवार को संदिग्ध हालात में गांव के ही एक नाले से मिला है। तरसेम बीते एक सप्ताह से लापता था। परिजन ने बिश्नाह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजन के अनुसार मंगलवार को परिवार के सदस्य गांव के खेतों से गुजरने वाले नाले के आसपास तरसेम लाल को ढूंढ रहे थे। नाले के बीच एक जगह पर उनको तेज दुर्गंध आने लगी। पास जाकर देखा तो तरसेम का शव नाले के अंदर झाड़ियों में पड़ा था। परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को साैंप दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर माैत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 02:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Dead body found



Jammu News: नाले से संदिग्ध हालात में मिला लापता व्यक्ति का शव, जांच शुरू #DeadBodyFound #SubahSamachar