समयसीमा में पूरे हों डीसिल्टिंग व सड़क कार्य, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं : आयुक्त

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। एमसीडी के आयुक्त संजीव खिरवार ने दक्षिणी जोन के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित डीसिल्टिंग और सड़क निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता बनाए रखते हुए पूरे किए जाएं। आयुक्त ने ग्रीन पार्क और आसपास के इलाकों में मुख्यमंत्री विकास निधि (सीएमडीएफ) के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि नागरिकों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मानसून की तैयारियों को लेकर भी आयुक्त ने विशेष जोर दिया। उन्होंने गौतम नगर में नालों और पार्किंग स्थलों की सफाई का जायजा लेते हुए डीसिल्टिंग कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त दस्तावेजीकरण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सभी संबंधित कार्य समय पर पूरे करना अनिवार्य है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के निष्पादन में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही, उन्होंने कर्मचारियों के प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता के मानकों में सुधार लाना प्राथमिकता होनी चाहिए। आयुक्त खिरवार ने दोहराया कि कोई भी कार्य गुणवत्ता से समझौता कर पूरा नहीं किया जाएगा, बल्कि समय सीमा के भीतर उच्च मानकों के साथ पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 18:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




समयसीमा में पूरे हों डीसिल्टिंग व सड़क कार्य, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं : आयुक्त #De-siltingAndRoadWorksShouldBeCompletedWithinTheTimeLimit #CompromiseOnQualityWillNotBeTolerated:Commissioner #SubahSamachar