Una News: डीसी रूपनगर आदित्य डचलवाल ने किया एसडीएम ऑफिस का दौरा
अधिकारियों को सरकार की नीतियों को घर-घर पंहुचाने के दिए आदेशसंवाद न्यूज एजेंसीनंगल (ऊना)। प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और समस्याओं को सुनने के लिए डीसी रूपनगर आदित्य डचलवाल बुधवार को एसडीएम नंगल कार्यालय पहुंचे। उनका स्वागत एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने फूलों से किया। नंगल दौरे के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए, साथ ही लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के आदेश जारी किए।डीसी आदित्य डचलवाल ने कहा कि उन्होंने हाल ही में डीसी रूपनगर का कार्यभार संभाला है, लेकिन वह जनता से जुड़े रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे। इसी उद्देश्य से उन्होंने हर बुधवार जिले के विभिन्न उपमंडलों का दौरा तय किया है, ताकि लोग अपने नजदीकी उपमंडल कार्यालय में आकर उनसे मिल सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 18:51 IST
Una News: डीसी रूपनगर आदित्य डचलवाल ने किया एसडीएम ऑफिस का दौरा #DCRupnagarAdityaDachalwalVisitedSDMOffice. #SubahSamachar
