Delhi NCR News: डीबीसीसी 53 रन से जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इंपीरियल क्रिकेट मैदान पर चल रहे दूसरे राधे श्याम शर्मा मेमोरियल इनविटेशन प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के 40 ओवर मुकाबले में दिल्ली ब्लूस क्रिकेट क्लब (डीबीसीसी) ने पीएमजी को 53 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीबीसीसी 243 रन पर ऑल आउट हो गई। वैभव सूद ने 85 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पीएमजी से आदित्य भट्ट ने 5 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएमजी 190 रन पर ही ऑल आउट हो गई। धन्य ने 50 रन की पारी खेली। डीबीसीसी से पर्णित तिवारी ने 3 और वैभव सूद ने 2् विकेट हासिल किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 19:01 IST
Delhi NCR News: डीबीसीसी 53 रन से जीती #DBCCWonBy53Runs #SubahSamachar
