Kangra News: डीएवी कांगड़ा ने नादौन को 41 अंकों से हराया
कांगड़ा। एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में आयोजित की जा रही अंतर-महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोलन और पालमपुर के बीच हुए मैच में पालमपुर ने 62 अंक हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि सोलन 48 अंक ही बना सका। भोरंज ने नाहन को 33-22 से पराजित किया। ठियोग ने पीजी सेंटर शिमला को 43-20 से हराया। मेजबान कांगड़ा की टीम ने एकतरफा मुकाबले में नादौन को 46-05 के अंतर से मात दी। धर्मशाला ने घुमारवीं को 44-19 से हराया। हमीरपुर ने संजोली के खिलाफ 39-21 से जीत दर्ज की। पालमपुर ने अपने एक अन्य मैच में बिलासपुर को 41-16 से पराजित किया। पीजी सेंटर शिमला ने घुमारवीं को 30-18 से मात दी, जबकि दिन के अंतिम मुकाबले में कोटशेरा ने सोलन को 47-27 के अंतर से पराजित किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 20:44 IST
Kangra News: डीएवी कांगड़ा ने नादौन को 41 अंकों से हराया #KangraNews #KangraBreaking #DharamshalaNews #DharamshalaBreaking #JwalajiNews #ParaurNews #PalampurSamachar #SubahSamachar
