UP: गर्दन, छाती, सिर और हाथ पर किए 20 से अधिक वार, बेटी के कत्ल से पहले बाप ने किया था ये काम; क्रूरता से काटा
फिरोजाबाद के गांव सोफीपुर की नीलकंठ कॉलोनी में रविवार शाम झूठी आन की खातिर एक पिता ने 19 वर्षीय बेटी की गर्दन, छाती, सिर और हाथों पर बांक से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बेटी मुस्कान को बचाने दौड़ी मां पुष्पा देवी (48) पर भी आरोपी ने कई प्रहार किए। गंभीर हालत में उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। राकेश राठौर के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, बेटी मुस्कान, बड़ा बेटा अजय, छोटा बेटा अरुण और दोनों बहुएं हैं। रविवार शाम को छोटा बेटा अरुण पत्नी अंजू के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने गया था। बड़ा बेटा अजय चूड़ी कारखाने गया था और पत्नी रचना मायके गई हुई थी। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में मुस्कान टीवी देख रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे पिता राकेश ने टीवी बंद कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 13:45 IST
UP: गर्दन, छाती, सिर और हाथ पर किए 20 से अधिक वार, बेटी के कत्ल से पहले बाप ने किया था ये काम; क्रूरता से काटा #CityStates #Agra #Firozabad #UttarPradesh #FirozabadMurder #SubahSamachar
