Kullu News: दारचा सरचू सड़क हल्के वाहनों के लिए बहाल

मौसम के अनुसार होगी वाहनों को आवाजाही : डीसी पांच माह बाद सामरिक मार्ग से दौड़ेंगे वाहन संवाद न्यूज एजेंसीकेलांग (लाहौल-स्पीति)। करीब पांच माह के इंतजार के बाद दारचा-सरचू सड़क को हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने और सड़क बहाली का कार्य पूरा किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने मार्ग को बहाल करने का निर्णय लिया। हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि सड़क पर यातायात पूरी तरह मौसम और सड़क की वास्तविक स्थिति पर निर्भर करेगा।उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 और 34 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगली सूचना तक केवल हल्के वाहनों को ही इस मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।प्रशासन के अनुसार दारचा-सरचू मार्ग पर कई जगह मौसम तेजी से बदल रहा है। इसके चलते सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस विभाग को यातायात प्रबंधन और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पर्यटकों, वाहन चालकों और आम लोगों से यात्रा शुरू करने से पहले जिला प्रशासन की और से जारी दैनिक एडवाइजरी और मौसम संबंधी अपडेट देखने की अपील की है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम अथवा सड़क की स्थिति बिगड़ने पर यातायात को अस्थायी रूप से रोका भी जा सकता है। गौरतलब है कि दारचा-सरचू मार्ग खुलने से मनाली–लेह मार्ग पर आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है और पर्यटन सीजन को भी गति मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 16:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: दारचा सरचू सड़क हल्के वाहनों के लिए बहाल #DarchaSarchuRoadRestoredForLightVehicles #SubahSamachar