Una News: सरकारी जमीन पर खतरनाक सूखे पेड़ों का होगा कटान
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सड़क किनारे, घरों, दुकानों सहित अन्य संस्थानों के साथ लगते स्थानों पर खड़े सूखे पेड़ों का कटान होगा। इसे लेकर वन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मुद्दे अमर उजाला समाचार पत्र ने बीते दिनों प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब वन विभाग आगामी दिनों में इन पेड़ों का कटान करवाएगा। इसी कड़ी में आगामी छह मार्च को बंगाणा में खुली बोली आयोजित होगी। इसके बाद बंगाणा बीट में बंगाणा पेट्रोल पंप, नैली उपरली, आशीर्वाद होटल के पास व डुमखर में चयनित किए पेड़ों का कटान होगा।बता दें कि ये पेड़ काफी समय से सूख चुके हैं। ऐसे में हमेशा इन पेड़ों का तूफान के दौरान गिरने का खतरा बना रहता है जिससे जान माल का नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में अब वन विभाग ने लोगों की मांग पर इन पेड़ों को काटने का फैसला लिया है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि बंगाणा क्षेत्र में खतरनाक सूखे पेड़ों का कटान किया जाना है। इसके लिए नियमाें के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 23:50 IST
Una News: सरकारी जमीन पर खतरनाक सूखे पेड़ों का होगा कटान #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
