Dalmandi: 30 जून तक बनकर तैयार होगी दालमंडी की सड़क, 60 मकान तोड़े जा चुके; अब तक 47 मकानों की रजिस्ट्री

Varanasi News:दालमंडी की सड़क 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने बीते 29 अक्तूबर को राकेश स्टूडियो को तोड़ने के साथ चौड़ीकरण योजना की शुरुआत की थी। 245 दिन की कार्ययोजना बनाई गई है। अब तक 154 दिन में 181 संपत्तियों में से 47 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके अलावा 60 मकान तोड़े जा चुके हैं। दालमंडी चौड़ीकरण योजना में 187 मकानों को नोटिस दिया गया था। इसकी मियाद 17 अक्तूबर को ही पूरी हो गई थी। 29 अक्तूबर से यहां तोड़फोड़ शुरू की गई। चौक थाने में खुले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अस्थायी कैंप कार्यालय पर लोग मुआवजे के लिए अपने कागजात जमा कर रहे हैं। जिनका वेरिफिकेशन के बाद मुआवजा दिया जा रहा है। लोगों को एक निर्धारित अवधि का समय दिया गया था। लोगों से अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द मुआवजे के लिए अपने कागजात जमा करवा दें, क्योंकि यदि लोग नहीं पहुंचते हैं, तो फिर अधिग्रहण 2013 नियमावली का सहारा लेना होगा। 44 हजार वर्ग मीटर निर्धारित सर्किल रेट से दोगुना यानी 88 हजार वर्ग मीटर के आधार पर अपनी संपत्ति का आकलन करवाकर मुआवजे की धनराशि दी गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 00:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dalmandi: 30 जून तक बनकर तैयार होगी दालमंडी की सड़क, 60 मकान तोड़े जा चुके; अब तक 47 मकानों की रजिस्ट्री #CityStates #Varanasi #DalmandiVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar