दालमंडी वाराणसी: बारिश में सड़क व आसपास के इलाकों में जलभराव होगी कम, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन पड़ेगी; तैयारी

दालमंडी चौड़ीकरण योजना का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। करीब 650 मीटर लंबे मार्ग पर सीवर पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो गया है। योजना के तहत पहले सीवर और पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन डाली जाएगी, जिससे बारिश के दौरान सड़क और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या कम हो सके। चौड़ीकरण के तहत करीब 650 मीटर लंबे मार्ग को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसमें 10 मीटर चौड़ी सड़क और दोनों तरफ 3.5-3.5 मीटर चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे। फुटपाथ के नीचे डक्ट तैयार किए जाएंगे, जिनमें बिजली के तार, ऑप्टिकल फाइबर और अन्य केबल डाले जाएंगे। मार्ग के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ फूल-पौधे भी लगाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि चौड़ीकरण क्षेत्र में पहले सीवर और पेयजल की लाइन बिछाई जा रही है। इसके बाद स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 02, 2026, 22:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दालमंडी वाराणसी: बारिश में सड़क व आसपास के इलाकों में जलभराव होगी कम, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन पड़ेगी; तैयारी #CityStates #Varanasi #Dalmandi #DalmandiWidening #VaranasiNews #SubahSamachar