Kangra News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया दलाई लामा का 91वां जन्मदिन

धर्मशाला। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) और तिब्बती समुदाय ने रविवार को धर्मशाला स्थित त्सुगलाखांग परिसर में 14वें दलाई लामा का 91वां जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। समारोह में तिब्बती, विदेशी मेहमान, स्थानीय लोग और पर्यटक शामिल हुए। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय और तिब्बती राष्ट्रगान से हुई।उपायुक्त कांगड़ा ने दलाई लामा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया को शांति, करुणा, अहिंसा और सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों का संदेश दिया है। वर्तमान समय में दलाई लामा का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है। जिला प्रशासन तिब्बती समुदाय की जरूरतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने धर्मशाला में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में तिब्बती समुदाय के योगदान की भी सराहना की।समारोह में तिब्बती संसद-इन-एक्साइल के उपसभापति खेनपो सोनम तेनफेल ने संसद का संदेश पढ़ा, जबकि कार्यवाहक सिक्योंग एवं धर्म एवं संस्कृति विभाग की कालोन त्सेग्याल चुक्या ड्रानयी ने काशाग का संदेश सुनाया। तिब्बती स्कूलों के विद्यार्थियों, तिब्बतन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों और विभिन्न तिब्बती संस्थाओं के सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।इस दौरान केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। दलाई लामा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया। समारोह में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मंत्री, तिब्बती संसद-इन-एक्साइल के सदस्य, विभिन्न स्वायत्त संस्थाओं के प्रमुख और तिब्बती संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया दलाई लामा का 91वां जन्मदिन #DalaiLamas #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar