Himachal: दलाई लामा कार्यालय के लेटरहेड का दुरुपयोग, झूठी सूचनाएं फैलाईं, जांच में खुलासा
धर्मशाला में स्थित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की कड़ी निंदा की है जो तिब्बती आध्यात्मिक नेता एवं 14वें दलाई लामा के कार्यालय के आधिकारिक लेटरहेड का दुरुपयोग कर अमेरिकी फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित भ्रामक और झूठी सूचनाएं फैला रहे हैं। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सुरक्षा विभाग की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में पाया गया कि संबंधित उपयोगकर्ता 17 जनवरी, 2026 को इस समूह से जुड़ा था और उसी दिन तिब्बती चुनावों से संबंधित फर्जी खबर साझा की गई। यह उस पेज की एकमात्र सक्रियता थी। जांच में यह भी सामने आया कि साझा की गई सामग्री कनाडा के वैंकूवर स्थित एक चीनी भाषा की वेबसाइट पर प्रकाशित लेख से ली गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 23:00 IST
Himachal: दलाई लामा कार्यालय के लेटरहेड का दुरुपयोग, झूठी सूचनाएं फैलाईं, जांच में खुलासा #CityStates #Shimla #DalaiLamaNews #DalaiLamaOfficeLetterheadMisuse #SubahSamachar
