दालमंडी: सबसे बड़ी कार्रवाई...21 भवन तोड़े गए, विरोध में टिन शेड पर पेट्रोल डालकर लगाई आग; छह हिरासत में
Dalmandi Varanasi:दालमंडी में सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा चिह्नित किए गए 21 भवनों को बुलडोजर से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान जब टीम पांचवें भवन संख्या सीके 40/71 को ध्वस्त करने पहुंची तो मकान की खिड़की से भवन स्वामी रहमत अली बोतल में भरा पेट्रोल नीचे टिन शेड पर छिड़कने लगा। पेट्रोल गली में खड़ी पुलिस टीम और अफसरों पर भी पड़ा। उसने पेट्रोल में आग लगा दी, जिससे टिन शेड पर तेज आग जलने लगी। बाजार में भगदड़ मच गई। रहमत आग लगाकर भाग गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 00:05 IST
दालमंडी: सबसे बड़ी कार्रवाई...21 भवन तोड़े गए, विरोध में टिन शेड पर पेट्रोल डालकर लगाई आग; छह हिरासत में #CityStates #Varanasi #DalmandiVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
