Rohtak News: बगैर तनाव करने चाहिए दैनिक कार्य

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में शुक्रवार को तनाव-मुक्त शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ध्यान विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। बताया गया कि बगैर तनाव दैनिक कार्य करने चाहिए व खाली समय में संगीत व अन्य सकारात्मक गतिविधियों को अपनाकर मानसिक संतुलन बनाए रखने पर जाेर दिया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. शालिनी सिंह ने कहा कि वर्तमान में हर आयु वर्ग के लोग तनाव से जूझ रहे हैं। यह एक गंभीर सामाजिक व मानसिक चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि हमें अपने दैनिक कार्य बिना तनाव के करने चाहिए। खाली समय में संगीत और अन्य सकारात्मक गतिविधियों को अपनाकर मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहिए। मुख्य वक्ता सुनीता अरोड़ा ने कहा कि युवाओं में तनाव का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस तनाव के कारण को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र रांगी, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. प्रोमिला रांगी, डॉ. अमित, डॉ. वंदना कुमारी व अन्य उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: बगैर तनाव करने चाहिए दैनिक कार्य #DailyTasksShouldBePerformedWithoutStress. #SubahSamachar