Mandi News: डैहर ने डीबीए को आठ विकेट से हराया

राजा हरी सेन स्मारक प्रतियोगिता में दिखाया दमखम बल्ह इलेवन ने भी 49 रनों से जीता मैच संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से आयोजित करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक प्रतियोगिता में सोमवार को बल्ह इलेवन और सुकेत इलेवन के बीच मैच खेला गया। बल्ह इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। विक्की राणा ने 49 रन (नाबाद) बनाए। पीके ठाकुर ने 43, रिकी ठाकुर ने 28, जबकि लाभ सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया। सुकेत इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ठाकुर, शुभम सेन, अभिषेक और देवऋषि ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सुकेत इलेवन की पूरी टीम 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चिराग शर्मा ने 38, दिव्यांश राणा ने 25 और शुभम सेन ने 18 रन बनाए। बल्ह इलेवन की तरफ से राहुल सेन और जतिन राजपूत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। विक्की राणा, वरुण लाभ सिंह और निशु सैनी ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बल्ह इलेवन ने 49 रन से मैच जीत लिया।दूसरा मैच डीबीए इलेवन और डैहर इलेवन के बीच खेला गया। डीबीए इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 65 रन बनाए। खेमू ठाकुर ने 14 रन अंकुर दीप 11 रन डीके ठाकुर ने 10 रन का योगदान दिया। डैहर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परमार ने तीन विकेट, मनीष कुमार, निखिल और प्रिंस ने दो-दो विकेट लिए। एक खिलाड़ी रनआउट हुआ। जवाब में डैहर इलेवन की टीम ने दो विकट के नुकसान पर 66 रन बनाए। गिरिराज ने 32 रन बनाए। डीबीए इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकुर दीप और अतुल शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस प्रकार डैहर इलेवन ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: डैहर ने डीबीए को आठ विकेट से हराया #DaherBeatDBAByEightWickets #SubahSamachar