डी-पार्क अग्निकांड : पूर्व मंत्री से मिले पीड़ित दुकानदार
रोहतक। डी-पार्क अग्निकांड के पीड़ित व्यापारी रविवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिले और आठ व्यापारियों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। छह व्यापारियों को मुआवजा मिलने पर उन्होंने बुके देकर धन्यवाद किया। इस दौरान व्यापारी नेता गुलशन निझावन और हैप्पी अनेजा भी मौजूद रहे। करीब दो माह पहले हुए अग्निकांड में 12 से अधिक दुकानें जलकर नष्ट हो गई थीं।मुख्यमंत्री राहत कोष से आठ दुकान मालिकों को पांच-पांच लाख रुपये और छोटे दुकानदारों व रेहड़ी वालों को 50 हजार से दो लाख रुपये तक मुआवजा मिला था। निगम की ओर से छह दुकानदारों को 11.58 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। बाकी आठ दुकानदारों की फाइल मुख्यालय में अटकी हुई है। व्यापारियों ने ग्रोवर से उन्हें भी मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रोवर ने कहा कि दो दिन में चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर जल्द राशि जारी करवाने का प्रयास करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:32 IST
डी-पार्क अग्निकांड : पूर्व मंत्री से मिले पीड़ित दुकानदार #D-ParkFireIncident:AffectedShopkeepersMeetFormerMinister #SubahSamachar
