रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक: जम्मू में सिलिंडर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू, एजेंसियों को पालन करना होगा नियम
घरेलू गैस उपभोक्ताओं की समस्या को दूर करने के लिए एजेंसियों पर सिलिंडर के स्टाॅक की ऑनलाइन माॅनीटरिंग शुरू हो चुकी है। तेल कंपनियों से लेकर प्रशासन अपने स्तर से आईवीआरएस और ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले ग्राहकों तक पहुंची डिलीवरी की रेंडम चेकिंग कराने की योजना पर काम शुरू किया है। हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में एलपीजी का उत्पादन क्षमता 1800 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 2200 मीट्रिक टन प्रतिदिन किया जा चुका है। इसका सीधा लाभ रसोई गैस के लिए परेशान ग्राहकों को मिलेगा। रिफाइनरी से दो दिन में जम्मू संभाग में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों की बुकिंग की संख्या को देखते हुए सिलिंडरों की आपूर्ति होगी। एजेंसी के गोदाम से सिलिंडर सीधे ग्राहक के घर डिलीवरी होगी। घरेलू गैस उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पानीपत रिफाइनरी को जम्मू-कश्मीर से विशेष डिमांड की गई। अब प्रशासन की प्राथमिकता में रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने से लेकर बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं के पते पर होम डिलीवरी कराना है। इसके लिए एजेंसियों को अपने स्टाक को रोजाना ऑनलाइन करना होगा। जम्मू प्रशासन ने जिले में गैस स्टॉक की जांच करने और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी टीमों काे धरातल पर चेकिंग के उतारा है। ये टीमें डिस्ट्रीब्यूटरों के पास मौजूद स्टॉक का मिलान करके कालाबाजारी को रोकने का काम कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 09:27 IST
रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक: जम्मू में सिलिंडर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू, एजेंसियों को पालन करना होगा नियम #CityStates #Jammu #JammuGas #DomesticCylinder #OnlineMonitoring #Ivrs #LpgDelivery #GasAgency #CylinderStock #BlackMarketing #HomeDelivery #PanipatRefinery #SubahSamachar
