Kaithal News: साइबर सुरक्षा का कोर्स बना विद्यार्थियों की पसंद

कैथल। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान शेरगढ़ ने इस शैक्षणिक सत्र से पत्रकारिता और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में दो नए डिप्लोमा कोर्स शुरू किए हैं। ये कोर्स विद्यार्थियों की पसंद बने हुए हैं।संस्थान में तीन वर्षीय मास कम्युनिकेशन तथा साइबर फॉरेंसिक एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए अभी सीटें उपलब्ध हैं। संस्थान स्तर पर सीधे दाखिले की प्रक्रिया 14 अगस्त तक जारी रहेगी। ये जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य कुलवीर सिंह अहलावत ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उद्योगों और डिजिटल युग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन दोनों पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। उ मीडिया इंचार्ज सोहन शर्मा ने बताया कि मास कम्युनिकेशन कोर्स नया होने के कारण अभी इसकी जानकारी सीमित विद्यार्थियों तक ही पहुंची है। इसी वजह से इसमें सीटें खाली हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता, एंकरिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन, डिजिटल मीडिया, विज्ञापन और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह उपयोगी पाठ्यक्रम है। वहीं, साइबर फॉरेंसिक एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी कोर्स को विद्यार्थियों की ओर से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 01:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: साइबर सुरक्षा का कोर्स बना विद्यार्थियों की पसंद #CybersecurityCourseBecomesAFavoriteAmongStudents. #SubahSamachar