पेड़ों की कटाई से कम हो रही वर्षा : गिरीश
मेरठ। जागरूक नागरिक एसोसिएशन ने शुक्रवार को रक्षा लेखा नियंत्रक कार्यालय के तीसरे परिसर में 2 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मॉडल स्थापित किए। महासचिव गिरीश शुक्ला ने जल संकट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई से वर्षा कम हो रही है, जिससे जल स्तर गिर रहा है। रूफ टॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग ही जल संरक्षण का एकमात्र उपाय है। उपाध्यक्ष आरके अरोड़ा ने इसे भू-जल स्तर बढ़ाने का कारगर तरीका बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 300 मीटर के मकानों व कार्यालयों में यह सिस्टम अनिवार्य किया है, पर इसका पालन नहीं होता। इसका अनुपालन कराना चाहिए। इस कार्य में विभाग के अनिल राय, शालीन शर्मा, हरि प्रसाद और संस्था के पीएन पालीवाल, केएल बत्रा, राकेश बिंदल, राजीव शर्मा ने सहयोग किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 17:33 IST
पेड़ों की कटाई से कम हो रही वर्षा : गिरीश #CuttingOfTreesIsReducingRainfall:Girish #SubahSamachar
