Ambala News: ग्राहक शुद्ध और हॉलमार्क युक्त आभूषण की करें खरीदे

त्योहारी सीजन में सराफ ग्राहकों को कर रहे जागरूकसंवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। धनतेरस और दिवाली पर बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर उत्साहित हैं। इस त्योहारी माहौल में सराफ ग्राहकों को जागरूक कर रहे हैं। इसका उद्देश्य उनके हितों की रक्षा करना और खरीदारी में पारदर्शिता बनाए रखना है।सराफ चाहते हैं कि ग्राहक बिना किसी झिझक के अपनी पसंद के आभूषणों की शुद्धता खुद परख सकें। वे पूरी तरह संतुष्ट होकर ही खरीदारी करें। सराफ प्रयास अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी खरीद के दौरान हर ग्राहक का यह अधिकार है कि वह शुद्ध आभूषण खरीदे। उन्होंने कहा कि हॉलमार्क इस बात का सबसे बड़ा और पुख्ता प्रमाण है कि सोना या चांदी सरकारी संस्था भारतीय मानक ब्यूरो के तय मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है। इस पर 22 कैरेट, 18 कैरेट आदि की सही शुद्धता स्पष्ट रूप से दर्ज होती है। इससे मिलावटी धातु या कम शुद्धता थमाए जाने का जोखिम पूरी तरह समाप्त हो जाता है। ग्राहक अब आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके खुद भी आभूषणों की प्रामाणिकता जांच सकते हैं। हर हॉलमार्क वाले गहने पर एक यूनीक हॉलमार्क आइडेंटिफिकेशन नंबर (एचयूआईडी) होता है।आभूषणों की शुद्धताभारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तय मानकों पर खरा उतरने वाले सोने-चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्क होता है। यह शुद्धता का सबसे बड़ा और पुख्ता प्रमाण है। हॉलमार्क वाले गहनों पर 22 कैरेट या 18 कैरेट जैसी शुद्धता स्पष्ट रूप से अंकित होती है। इससे ग्राहकों को मिलावटी धातु या कम शुद्धता वाले आभूषण मिलने का खतरा नहीं रहता। यह ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाता है और उन्हें विश्वास के साथ खरीदारी करने में मदद करता है। आजकल ग्राहक अपने आभूषणों की प्रामाणिकता खुद भी जांच सकते हैं। ग्राहक अपने मोबाइल में एप के जरिये इस नंबर को आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह सुविधा पारदर्शिता को बढ़ाती है और ग्राहकों का विश्वास मजबूत करती है। इस तकनीक से ग्राहक अपनी खरीदारी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो सकते हैं।पक्के बिल से पाएं सुरक्षासुनार सुधीर ने पक्का बिल लेने के कई फायदे बताए। उन्होंने कहा कि पक्का बिल लेने से कीमत में पूरी पारदर्शिता रहती है। भविष्य में आभूषण की वापसी या बदलाव करने में जरा भी परेशानी नहीं होती। इसके साथ ही, हॉलमार्क और पक्के बिल वाले गहनों की रीसेल वैल्यू भी बेहतर मिलती है। यानी भविष्य में बेचने पर पूरा और सही मूल्य प्राप्त होता है। यह ग्राहकों के निवेश को सुरक्षित रखता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: ग्राहक शुद्ध और हॉलमार्क युक्त आभूषण की करें खरीदे #CustomersShouldBuyPureAndHallmarkedJewellery #SubahSamachar