Dehradun News: 11.86 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, इसी साल तीसरी बार गया जेल

कोतवाली पुलिस ने डाकपत्थर की विशाल कॉलोनी निवासी एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस टीम टोंस कॉलोनी क्षेत्र में गश्त पर थी। सेकेंड क्लब के पीछे एक व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने और भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक की खेप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए एक स्थानीय व्यक्ति से स्मैक खरीदकर आगे बेचता भी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021 व 2022 में एनडीपीएस एक्ट और 2023 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा शामिल है। चालू वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत यह उसकी तीसरी गिरफ्तारी है। पुलिस अब उस सप्लायर की भी तलाश कर रही है, जिससे आरोपी स्मैक खरीदकर लाया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 21:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: 11.86 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, इसी साल तीसरी बार गया जेल #CunningSmugglerArrestedWithSmack;JailedForTheThird #SubahSamachar