चौंकाने वाले कारनामें: तीसरी हिंदू युवती से भी शादी की फिराक में था शातिर इरशाद, मोबाइल पर मिली चैट

पनकी में दो हिंदू युवतियों से शादी करके उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले इरशाद की नजर एक और हिंदू युवती पर थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इरशाद के मोबाइल से तीसरी युवती की चैट मिली है। पुलिस तीसरी युवती का भी पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल गुरुवार को पुलिस ने इरशाद को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को शिकायतकर्ता पहली पत्नी के कलमबंद बयान कराए जाएंगे। इसके बाद उन्नाव टीम भेजकर दूसरी पत्नी और उसके परिजन से भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि पनकी क्षेत्र में बुधवार को खुद का नाम विशाल बताकर दो हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने के आरोपी इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मूलरूप से हरदोई निवासी पहली पत्नी ने आरोप लगाया था कि आगरा निवासी इरशाद ने विशाल नाम रख कर सोशल मीडिया के जरिये उससे दोस्ती की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 00:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चौंकाने वाले कारनामें: तीसरी हिंदू युवती से भी शादी की फिराक में था शातिर इरशाद, मोबाइल पर मिली चैट #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #Convert #SubahSamachar