Rudraprayag News: वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, प्राचार्य प्रोफेसर कैलाश चंद्र ने किया। मुख्य अतिथि भरत सिंह चौधरी ने छात्र-छात्राओं की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छात्रसंघ सचिव दीपिका ने महाविद्यालय में स्वास्थ्य यूनिट स्थापित करने, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन ने पार्किंग व्यवस्था सुधारने और कुछ विषयों में कक्षाएं संचालित करने की मांग उठाई। समारोह में वर्षभर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भूपेंद्र भंडारी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य, कोषाध्यक्ष अंजलि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शीतल सहित आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. मनीषा सिंह ने किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति #CulturalProgrammesPresentedAtTheAnnualFunction #SubahSamachar