43 केंद्रों पर CTET: वाराणसी में 4620 ने छोड़ दी परीक्षा, सवालों ने उलझा दिया; आज जुटेंगे 35 हजार परीक्षार्थी

CTET: जिले में दो दिन तक चलने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में पहले दिन 43 केंद्रों पर 32,678 अभ्यर्थी शामिल हुए। दो पाली में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 37,298 में से 4,620 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों के बाहर जैसे ही अभ्यर्थी निकले, जाम लग गया। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर के कुछ सवाल कठिन होने की वजह से उन्हें हल करने में अधिक समय लगा। विद्यालयों में पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए भी पात्रता परीक्षा अनिवार्य होने के कारण इस साल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या अधिक थी। सीबीएसई की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा के लिए पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 5 बजे तक चली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 23:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




43 केंद्रों पर CTET: वाराणसी में 4620 ने छोड़ दी परीक्षा, सवालों ने उलझा दिया; आज जुटेंगे 35 हजार परीक्षार्थी #CityStates #Varanasi #Ctet #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar