Rohtak News: भगत सिंह पार्किंग कॉम्प्लेक्स में बिना अनुमति बनाए सीएससी की होगी जांच
लोगो ::: खबर का असरसंवाद न्यूज एजेंसीरोहतक । रोहतक के भगत सिंह पार्किंग कॉम्प्लेक्स में बिना अनुमति कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित किए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की जांच के लिए संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की गई है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नगर निगम की संपत्ति में एक निजी व्यक्ति की तरफ से सीएससी संचालित किया जा रहा है। इससे निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। आरोप यह भी लगाया गया है कि यह केंद्र अनधिकृत रूप से चल रहा है और इसकी जानकारी नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को भी नहीं है। मामले की शिकायत नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार को दी गई, जिसकी प्रतियां मेयर और जिला उपायुक्त को भी भेजी गई हैं। शिकायत में मांग की गई है कि सेंटर के आवंटन में यदि किसी अधिकारी या व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही निगम को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई भी जिम्मेदार लोगों से वसूल की जाए।मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह पार्किंग कॉम्प्लेक्स में बिना अनुमति बनाए गए सीएससी का मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 20:20 IST
Rohtak News: भगत सिंह पार्किंग कॉम्प्लेक्स में बिना अनुमति बनाए सीएससी की होगी जांच #CSCBuiltWithoutPermissionInBhagatSinghParkingComplexWillBeInvestigated #SubahSamachar
