CSBC Constable Operator 2026: पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती की अंतिम तिथि करीब, 10वीं पास तुरंत करें आवेदन
केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार की ओर से पुलिस विभाग में कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 993 पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है कि आवेदन की अंतिम तिथि अब बेहद करीब है। उम्मीदवार 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 15:56 IST
CSBC Constable Operator 2026: पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती की अंतिम तिथि करीब, 10वीं पास तुरंत करें आवेदन #CityStates #Jobs #National #Bihar #CsbcBiharPoliceConstable #Csbc #BiharPolice #SubahSamachar
