पुंछ में हादसा: दुर्घटनावश गोली चलने से सीआरपीएफ जवान की मौत, जांच जारी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीआरपीएफ की 38वीं वाहिनी में तैनात सीटी/जीडी अब्दुल्ल गनी के रूप में हुई है, जो सांबा जिले के गांव चक्क दयाला के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा दुर्घटनावश गोली चलने से हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 09:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पुंछ में हादसा: दुर्घटनावश गोली चलने से सीआरपीएफ जवान की मौत, जांच जारी #CityStates #Poonch #PoonchAccident #CrpfJawanDeath #AccidentalFiring #AbdulGhaniCrpf #38thBattalionCrpf #JammuKashmirNews #PoonchNews #CrpfUpdate #AccidentNews #SubahSamachar