Kotdwar News: सिद्धबली बाबा के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

जाम खुलवाने में पुलिस को करनी पड़ी खासी मशक्कतकोटद्वार। श्री सिद्धबली बाबा के दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और मैदानी क्षेत्रों से सैरसपाटे के लिए बड़ी संख्या में लोगों के कोटद्वार पहुंचने से रविवार सुबह यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रविवार मैदानी क्षेत्रों पूरे-पूरे परिवार श्री सिद्धबली मंदिर दर्शनों के लिए निकल पड़े। दिनभर कारों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगी रही। इस बार तो लोग ई-रिक्शाओं से भी पहुंचे। कोटद्वार सीमा पर कौड़िया चेकपोस्ट क्षेत्र में ही वाहनों की लंबी कतार से वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। इन वाहनों को शहर में सीधे प्रवेश से रोकते हुए बालासौड़ से रूट डायवर्ट किया गया। यातायात उपनिरीक्षक संतोष सिंह एवं रामकरन सिंह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बालासौड़ से देवी मंदिर, पदमपुर चौराहा, घराट रोड, पीजी कॉलेज, बुद्धा पार्क से होकर सिद्धबली मंदिर के लिए गुजारा गया।वहीं, दुगड्डा की ओर से आने वाले वाहनों को बुद्धा पार्क से झंडाचौक होते हुए तीलू रौतेली चौक से गुजारने का प्रबंध किया गया। सिद्धबली मंदिर क्षेत्र के अलावा विभिन्न जगहों पर कोतवाली पुलिस ने भी जाम नहीं लगने देने के प्रयास किए, लेकिन तड़के से ही भारी भीड़ उमड़ने, वाहनों की कतारें लगी होने के कारण यातायात व्यवस्था कई बार चरमराई। झंडाचौक क्षेत्र में आवाजाही वन-वे करने के दौरान बेहतर संवाद की कमी से रोडवेज बस जाम में फंस गई। एक साथ तीन रास्ते प्रभावित होने से जाम लग गया।वहीं, कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर क्षेत्र में कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों के दबाव के कारण रुक-रुककर जाम लगता रहा। वाहन रेंगकर चलते नजर आए। सुबह छह बजे से दोपहर तक पुलिस के पसीने छूटे रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 13:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: सिद्धबली बाबा के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ #CrowdsThrongToSeekBlessingsOfSiddhbaliBaba. #SubahSamachar