Kangra News: सक्रांति पर्व ज्वालामुखी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिनभर लगी रहीं कतारें
प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु संवाद न्यूज एजेंसीज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में संक्रांति पर्व और ज्येष्ठ शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। यह क्रम दिनभर जा रही रहा। शनिवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ज्वालामुखी पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई। चैत्र मास की शुरुआत के साथ ही ज्वालामुखी की प्राकृतिक सुंदरता भी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। चारों ओर फैली हरियाली और सुहावना मौसम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर के पुजारी एवं न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि संक्रांति पर्व और ज्येष्ठ शनिवार के कारण आज मंदिर में श्रद्धालुओं की आमद सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्र व हिन्दू नव वर्ष भी आरंभ होने जा रहे हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 17:21 IST
Kangra News: सक्रांति पर्व ज्वालामुखी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिनभर लगी रहीं कतारें #CrowdsOfDevoteesGatheredAtJwalamukhiOnTheOccasionOfSankrantiFestival #QueuesRemainedThroughoutTheDay. #SubahSamachar
