Bilaspur News: जिला अस्पताल बिलासपुर में उमड़ी मरीजों की भीड़
त्वचा रोग, पेट दर्द, और आंखों से संबंधित समस्याओं के मरीज बढ़ेशाम तक करीब 900 मरीजों का हुआ पंजीकरणसंवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 9:30 बजे के बाद अस्पताल की ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। अस्पताल में दिनभर मरीजों की आवाजाही बनी रही और विभिन्न विभागों में उपचार के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार को करीब 900 मरीजों का पंजीकरण हुआ। गर्म मौसम और बढ़ते तापमान के कारण त्वचा रोग, पेट दर्द, और आंखों से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। बड़ी संख्या में लोग त्वचा पर एलर्जी, खुजली, चकत्ते और अन्य संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा आंखों में जलन, लालिमा, धुंधलापन और एलर्जी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों ने भी उपचार के लिए अस्पताल का रुख किया। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल परिसर में पूरे दिन चहल-पहल का माहौल बना रहा। मेडिसिन ओपीडी में भी मरीजों का दबाव अधिक रहा और भारी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिससे कुछ समय तक प्रतीक्षा की स्थिति बनी रही। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या में वृद्धि होना सामान्य है। इसके बावजूद सभी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।इनसेटगर्मी में विशेष सतर्कता बरतने की सलाहगर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच चिकित्सकों ने मरीजों और आम लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अत्यधिक गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी, दस्त और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मरीजों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी का इस्तेमाल करें और धूप में अधिक देर तक रहने से बचें। हल्का और पौष्टिक भोजन करें और बासी और खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें। बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार व्यक्ति गर्मी से अधिक प्रभावित हो सकते हैं इसके अलावा ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन लाभदायक रहता है।इनसेट गर्मियों के दौरान आंखों, त्वचा रोग, मलेरिया सहित पेट दर्द से संबंधी रोगियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, अत्यधिक प्यास, चक्कर, बेहोशी, उल्टी या सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। गर्मी के मौसम में सावधानी और जागरूकता से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। - डाॅ. शशि दत्त शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की पर्ची काउंटर के बाहर लगी लंबी कतारें। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 19:11 IST
Bilaspur News: जिला अस्पताल बिलासपुर में उमड़ी मरीजों की भीड़ #CrowdOfPatientsGatheredAtDistrictHospitalBilaspur #SubahSamachar
