Una News: चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी रौनक देखने को मिली। मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। वहीं मंदिर परिसर स्थित लिफ्ट के पास बने सुगम दर्शन पास काउंटर पर भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जानकारी के अनुसार मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजे बंद किए जाने के समय सुगम दर्शन पास धारकों की एंट्री भी अस्थायी रूप से रोक दी जाती है। इसके चलते जो श्रद्धालु इस दौरान दर्शन के लिए पहुंचते हैं, उन्हें इंतजार करना पड़ता है। बाद में जब दोपहर 12:30 बजे मंदिर के कपाट दोबारा खुलते हैं तो सुगम दर्शन पास से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक साथ बढ़ जाती है, जिससे लिफ्ट क्षेत्र और प्रवेश मार्ग पर भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि सुगम दर्शन पास व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित बनाया जाए या दोपहर के समय वैकल्पिक प्रबंधन किया जाए तो भीड़ को नियंत्रित करने में काफी सहायता मिल सकती है। इससे श्रद्धालुओं को अनावश्यक इंतजार से भी राहत मिलेगी और दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारू बन सकेगी। मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर प्रशासन से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुगमता और सुविधा के साथ माता रानी के दर्शन प्राप्त हो सकें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 23:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar