Kangra News: परौर छिंज मेले में उमड़ी भीड़, बड़ी माली का मुकाबला आज
सुलह (कांगड़ा)। मां भयभुंजनी को समर्पित परौर छिंज मेले के दूसरे दिन शनिवार को मौसम साफ होते ही भारी भीड़ उमड़ी। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पहलवानों का हौसला बढ़ाया।मेला कमेटी के प्रधान अश्वनी चौधरी ने बताया कि रविवार को मेले का मुख्य आकर्षण बड़ी माली का दंगल होगा। बड़ी माली के विजेता पहलवान को मोटरसाइकिल और उपविजेता को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, छोटी माली के विजेता को 15,000 और उपविजेता को 9,000 रुपये इनाम में मिलेंगे। इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान रोजी राणा, सचिव नवीन आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी और युवा प्रधान राहुल चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 17:58 IST
Kangra News: परौर छिंज मेले में उमड़ी भीड़, बड़ी माली का मुकाबला आज #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
