Una News: मारपीट और कुत्ते के काटने के आरोप में क्रॉस एफआईआर दर्ज

तलप गांव के 19 वर्षीय युवक ने तीन महिलाओं पर लगाया मारपीट का आरोपमहिला ने कुत्ते के काटने की शिकायत दीसंवाद न्यूज एजेंसीथानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तलप गांव में वीरवार शाम को करीब 05:30 से 6 बजे के बीच दो पक्षों में मारपीट और पालतू कुत्ते के काटने से जुड़ा मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तलप निवासी नवजोत सिंह पुत्र सुरिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह घर के पास खाली जमीन में अपने कुत्ते को घुमा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी सुरजीत कौर वहां पहुंचीं और गाली-गलौज करने के बाद लकड़ी के डंडे से उसकी गर्दन, बाएं कंधे और दाईं टांग पर वार किए। इससे वह जमीन पर गिर गया और उसके हाथ से कुत्ते की जंजीर छूट गई। इसी दौरान कुत्ते ने सुरजीत कौर की टांग पर काट लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद मौके पर पहुंचीं अन्य दो महिलाओं हरदीप कौर और बग्गो ने भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बग्गो ने डंडे से उसकी बाईं टांग पर वार किया, जबकि हरदीप कौर ने थप्पड़ मारे। घटना के बाद वह घर पहुंचा और पिता को जानकारी दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।वहीं, दूसरे पक्ष से सुरजीत कौर पत्नी अशोक कुमार ने नवजोत सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, नवजोत अपने पालतू कुत्ते को लोहे की जंजीर से बांधकर घुमा रहा था। इसी दौरान उसने कुत्ते के गले में डाली जंजीर छोड़ दी और कुत्ते को उनकी तरफ भेज दिया। आरोप है कि कुत्ते ने उनकी बाईं टांग पर काट लिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस शिकायत के आधार पर बीएनएसएस की धारा 173 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों शिकायतों के संबंध में तथ्यों की जांच कर रही है। कहा कि आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: मारपीट और कुत्ते के काटने के आरोप में क्रॉस एफआईआर दर्ज #Cross-FIRsRegisteredOverAllegationsOfAssaultAndADogBite #SubahSamachar