Meerut News: बड़ी चामरोध में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा

हस्तिनापुर। शुक्रवार की देर रात गंगा नदी से भटककर एक विशाल मगरमच्छ सोती नदी के रास्ते बड़ी चामरोध गांव में पहुंच गया। करीब डेढ़ क्विंटल वजनी इस मगरमच्छ को गांव के पास देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नियंत्रित कर पकड़ लिया।इसके बाद मगरमच्छ को गंगा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई लगभग 2.25 मीटर और वजन करीब 150 किलोग्राम है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि यह मगरमच्छ नर प्रजाति का था, जिसे मार्श क्रोकोडाइल भी कहा जाता है। मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग की टीम को करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। झाड़ियों में छिपे होने के कारण ऑपरेशन और भी जोखिमपूर्ण हो गया। टीम ने घेराबंदी कर रणनीतिक तरीके से उसे काबू किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बड़ी चामरोध में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा #CrocodileReachesBadiChamrod #ForestDepartmentCatchesIt #SubahSamachar