Meerut News: थाना प्रभारियों को दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसीमवाना। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मंगलवार को मवाना सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। सीओ ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने सर्किल के मवाना, बहसूमा, हस्तिनापुर व फलावदा के प्रभारी निरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय, डीआईजी मेरठ रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशों का पालन कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साक्षी एप, जियो टैगिंग और यक्ष एप के उपयोग पर बल दिया। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। सर्किल के थाना क्षेत्रों में पूर्व में चिह्नित हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर एक्ट के आरोपी और गुंडा एक्ट में निरुद्ध अपराधियों की दोबारा सघन पहचान अभियान चलाने का निर्देश दिया। बीट स्तर पर नियमित चेकिंग, सत्यापन और गश्त बढ़ाकर अपराध की रोकथाम करने के निर्देश दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 21:08 IST
Meerut News: थाना प्रभारियों को दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश #CrimeControlInstructionsGivenToPoliceStationIn-charges #SubahSamachar
