विश्व कप जीतने के बाद वृंदावन पहुंचे रिंकू सिंह: मां बगलामुखी मंदिर में किए दर्शन, बोले- पूरी हुई मनोकामना
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह ने हाल ही में विश्व कप जीतने के उपरांत मथुरा का दौरा किया। उन्होंने छटीकरा स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष पुष्पा शर्मा के फार्महाउस पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं मथुरा में पुराने बस स्टैंड स्थित मां बगलामुखी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। रिंकू सिंह ने जीत का श्रेय मां बगलामुखी के आशीर्वाद को दिया। फार्महाउस पर पुष्पा शर्मा और भाजपा नेता पंडित योगेश द्विवेदी ने दुपट्टा ओढ़ाकर रिंकू सिंह का स्वागत किया। उन्होंने रिंकू सिंह और भारतीय टीम को विश्वकप जीत की बधाई दी। रिंकू सिंह योगेश द्विवेदी के साथ मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे, जहां सेवायत नीरज चतुर्वेदी ने पूजा कराई। उन्होंने मां को पुष्प अर्पित कर, भोग लगाया और दीपक जलाकर आराधना की। रिंकू सिंह ने कहा कि मातारानी से विश्व कप की जीत के लिए कामना की थी। उन्होंने देशवासियों और ब्रजवासियों से मिले प्रेम के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। रिंकू सिंह ने कहा, मां के दर्शन कर वह धन्य हो गए। उनके साथ उत्तर प्रदेश रणजी टीम के सदस्य अंश द्विवेदी भी थे। रिंकू सिंह ईंधन स्टेशन पहुंचे, यहां इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय अधिकारी लक्की गौतम ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 20:06 IST
विश्व कप जीतने के बाद वृंदावन पहुंचे रिंकू सिंह: मां बगलामुखी मंदिर में किए दर्शन, बोले- पूरी हुई मनोकामना #CityStates #Mathura #CricketerRinkuSingh #Vrindavan #SubahSamachar
