Meerut News: क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने क्रिकेटरों को दिए टिप्स
- परतापुर स्थित बीके क्रिकेट एकेडमी में पहुंचे, आरएसएस के कार्यक्रम में भी हुए शामिलसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। भारतीय टीम के सदस्य रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शुक्रवार को पारतापुर स्थित बीके क्रिकेट एकेडमी पहुंचे। यहां उन्होंने क्रिकेटरों को टिप्स दिए और मैदान में तैयार पिच का निरीक्षण कर सुझाव दिए। अब आगामी दिनों वह यहां क्रिकेटरों को टिप्स देते हुए भी नजर आएंगे।बीके कबड्डी एकेडमी के पास ही क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की ओर से बीते दिनों बीके क्रिकेट एकेडमी की भी शुरूआत की गई थी। उनके साथ उनके पार्टनर बिजेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि का भी इसमें सहयोग रहा। शुक्रवार को भुवनेश्वर कुमार आरएसएस के कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एकेडमी का भी निरीक्षण किया और यहां क्रिकेटरों को भी सुझाव दिए।उन्होंने बताया कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही मेरठ में इस एकेडमी की शुरूआत की गई है। वर्तमान में 50 से अधिक बच्चे यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। आगे संख्या और भी बढ़ेगी। इसके लिए यहां नेट अभ्यास पिच व अन्य पिच को भी तैयार कराया गया है। अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की भी शुरूआत की गई है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि वह खुद भी सप्ताह में एक बाद क्रिकेटरों को टिप्स देंगे। बल्कि कोई बड़ा टूर्नामेंट न होने के दौरान वह खुद यहां नोएडा से अभ्यास करने आया करेंगे।मेरठ के क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा, निकलेंगे तेज गेंदबाज मेरठ से प्रवीण कुमार और फिर भुवनेश्वर कुमार के बाद कोई बड़ा तेज गेंदबाज नहीं निकल सका है। अब यहां बीके क्रिकेट एकेडमी में तेज गेंदबाज और स्विंग के मास्टर भुवनेश्वर कुमार खुद खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि मेरठ से जल्द ही कई तेज गेंदबाज निकलकर सामने आएंगे और मेरठ का नाम रोशन करेंगे। एकेडमी के बिजेंद्र चौधरी ने कहा कि क्रिकेट के अलावा यहां कबड्डी की भी एकेडमी चलाई जा रही है। इसमें काफी संख्या में कबड्डी खिलाड़ी निकलकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक तक जीत चुके हैं। अब एकेडमी में क्रिकेटर भी तैयार होंगे और बच्चों की संख्या और भी बढ़ेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 14:12 IST
Meerut News: क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने क्रिकेटरों को दिए टिप्स #CricketerBhuvneshwarKumarGaveTipsToCricketers #SubahSamachar
