क्रिकेट: सुपर ओवर...देवरिया ने मऊ को किया पराजित, दूसरे मैच में आजमगढ़ ने गोंडा को दी मात; अजीत मैन ऑफ द मैच
Sports News: ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 18 मार्च 2026 तक सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कानपुर, गोंडा, वाराणसी, देवरिया, फतेहपुर, मऊ, बलिया, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर एवं आजमगढ़ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी जेपी यादव ने मुख्य अतिथि को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। उद्घाटन मैच मऊ और देवरिया के बीच खेला गया। मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन बनाए। जवाब में देवरिया की टीम ने 20 ओवरों में लक्ष्य की बराबरी कर ली, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में खेला गया। सुपर ओवर में देवरिया ने मऊ को पराजित कर जीत दर्ज की। मऊ की ओर से कुलदीप ने 65 रनों का योगदान दिया। देवरिया की ओर से गेंदबाजी में अनुप यादव ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि राजेश पाण्डेय और लोकेश पाण्डेय ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 16:06 IST
क्रिकेट: सुपर ओवर...देवरिया ने मऊ को किया पराजित, दूसरे मैच में आजमगढ़ ने गोंडा को दी मात; अजीत मैन ऑफ द मैच #CityStates #Azamgarh #Varanasi #CricketLive #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
