Noida News: क्रिकेट लवर्स ने काटा फाइनल का टिकट

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सैटरडे सीजन-16 में क्रिकेट लवर्स और रॉयल क्रिकेटर्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। क्रिकेट लवर्स ने पांच विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अभिषेक पांडेय ने 38 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से हर्षित ने चार विकेट और अरविंद चौधरी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट लवर्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अरविंद चौधरी ने 78 रन की पारी खेली। मैच में अरविंद चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: क्रिकेट लवर्स ने काटा फाइनल का टिकट #CricketLoversBookedTicketsForTheFinal. #SubahSamachar