Sports News: क्रिकेट...अंतिम दो गेंद पर चाहिए थे पांच रन, कप्तान रोहित ने छक्का जड़कर आशापुर को बनाया चैंपियन

Sports News: कमौली ग्रामीण क्रिकेट लीग सीजन-1 का फाइनल मुकाबला बुधवार को सीर गोवर्धनपुर और आशापुर के बीच बेहद रोमांचक अंदाज में खेला गया। आखिरी क्षणों तक सांसें थाम देने वाले इस मुकाबले में आशापुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के हीरो टीम के कप्तान रोहित रहे, जिन्होंने अंतिम दो गेंदों पर पांच रन की जरूरत के बीच छक्का जड़कर टीम को चैंपियन बना दिया। फाइनल मुकाबला 6 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीर गोवर्धनपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 57 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशापुर की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम क्षणों में रोमांच चरम पर पहुंच गया, जब टीम को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों पर पांच रन की दरकार थी। ऐसे दबाव भरे माहौल में कप्तान रोहित ने बेहतरीन शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 23:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sports News: क्रिकेट...अंतिम दो गेंद पर चाहिए थे पांच रन, कप्तान रोहित ने छक्का जड़कर आशापुर को बनाया चैंपियन #CityStates #Varanasi #CricketMatch #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar