Noida News: क्रिकेट-11 ने त्रिशूल टाइगर्स को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में क्रिकेट-11 ने त्रिशूल टाइगर्स को छह विकेट से हरा दिया। त्रिशूल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 230 रन का स्कोर खड़ा किया। सुनील रौतेला ने 105 रन और नितिन पांडे ने 67 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट-11 की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अनुभव शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 24, 2025, 19:23 IST
Read More:
Cricket-11 defeated Trishul Tigers
Noida News: क्रिकेट-11 ने त्रिशूल टाइगर्स को हराया #Cricket-11DefeatedTrishulTigers #SubahSamachar
