Meerut News: राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया

- सुभारती समूह के राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत हुआ कार्यशाला का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण की प्रेरणा से संचालित राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान 'रचना' के तहत अभिनव भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारी इकाई 'उन्मुक्त भारत' ने गुरुग्राम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादरपुर में जागरूकता कार्यशाला की। इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्राथमिक चिकित्सा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में डॉ. शोभा गुप्ता, आमोद गुप्ता, दीप्ति गुप्ता सैनी, ईवा सैनी और एम्मा सैनी ने सहभागिता की। विद्यालय की ओर से सुनीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में करीब 100 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. शोभा गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को 'देश प्रथम, सदैव प्रथम', 'जय हिंद' और 'वंदेमातरम्' जैसे राष्ट्रवादी संदेशों का महत्व बताया। क्रांतिकारियों, विशेषकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डाला।कार्यशाला में व्यक्तिगत और सामाजिक स्वच्छता पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। एम्मा सैनी ने हाथों को वैज्ञानिक तरीके से धोने का प्रदर्शन किया, जबकि ईवा सैनी ने प्राथमिक चिकित्सा और फर्स्ट एड बॉक्स के सही उपयोग की जानकारी देकर आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने कई सवाल पूछे और उनके जवाब पाए। समापन पर आमोद गुप्ता ने विद्यार्थियों से जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया #CreatedAwarenessAboutPatriotism #Discipline #AndEnvironmentalConservation. #SubahSamachar