Noida News: ब्लॉकिंग मूव से बस, रिक्शा, ऑटो में बनाएं सुरक्षा कवच

अपराजिता कार्यक्रम :राजकीय इंटर कॉलेज में 600 छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्ससंवाद न्यूज एजेंसी नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम में करीब 600 छात्राओं ने हिस्सा लिया और कराटे की कुछ आसान तकनीक सीखी। कराटे टीचर कृष्णा सोनी ने बताया कि अगर बस, मेट्रो या ऑटो में कोई व्यक्ति गलत तरीके से छेड़छाड़ करे या पकड़ने की कोशिश करे तो घबराने के बजाय तुरंत प्रतिक्रिया दें। अगर सामने से कोई अचानक रोकने या धक्का देने की कोशिश करे तो ब्लॉकिंग मूव का इस्तेमाल कर हाथों से सुरक्षा कवच बनाया जा सकता है।उन्होंने समझाया कि अगर कोई हाथ पकड़ ले तो हाथ को तेजी से घुमाकर और कलाई को अंदर की ओर मोड़कर खुद को छुड़ाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे ऑटो, रिक्शा, बस या मेट्रो में अगर कोई परेशान करे तो दूरी बनाए रखना और शरीर को बैलेंस में रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को सिखाया कि पैर और शरीर की सही स्थिति रखकर धक्का लगने पर भी खुद को गिरने से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का मतलब सिर्फ हमला करना नहीं, बल्कि सही समय पर खुद को सुरक्षित निकालना है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ, उपप्रधानाचार्य डॉ. ऋतु सिंह, कृष्णपाल कसाना, केके शर्मा, चुनमुन रानी मौजूद रहीं। मोहित वशिष्ठ ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में बहुत मददगार साबित होती है। डॉ ऋतु सिंह ने कहा कि छात्राओं का मनोबल हमेशा बने रहे इसके लिए उनको लगातार कराटे की ट्रेनिंग दी जाती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: ब्लॉकिंग मूव से बस, रिक्शा, ऑटो में बनाएं सुरक्षा कवच #CreateAProtectiveShieldInBuses #RickshawsAndAutosWithBlockingMoves #SubahSamachar