बरेली में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से चचेरे भाई-बहन की मौत, दुकान से लौट रहे थे दोनों मासूम

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के कैनी गांव में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पड़ोस की दुकान से रस्क लेकर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक पुरानी दीवार ढह गई। इससे आठ वर्षीय अंशु और सात वर्षीय इशिका की मौत हो गई। घटना से बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। कैनी निवासी अजीत और नन्हे कश्यप सगे भाई हैं, जिनके बच्चे अंशु और इशिका थे। दोनों भाई बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, इसलिए बच्चे गांव में अपनी दादी के पास रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बच्चे रस्क लेने पड़ोस की दुकान पर गए थे। यह भी पढ़ें-UP:बिना शटडाउन लिए खंभे पर चढ़ाया प्राइवेट कर्मचारी, लाइन बंद होने के बाद गिरा नीचे, दर्दनाकमौत लौटते समय रास्ते में पुरानी पक्की दीवार अचानक उन पर गिर गई। ग्रामीणों ने बच्चों को दीवार के मलबे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बच्चों के माता-पिता को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 10:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से चचेरे भाई-बहन की मौत, दुकान से लौट रहे थे दोनों मासूम #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #WallCollapse #Accident #BrotherSisterDies #SubahSamachar