Ayodhya News: न्यायालय आदेश के अनुपालन में देरी करने से कोर्ट सख्त

अयोध्या। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट के आदेश के बाद देरी से रिपोर्ट लिखने के मामले का कोर्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। न्यायाधीश दीपक यादव ने कोतवाली बीकापुर के प्रभारी से तीन दिन के अंदर कोर्ट की विधि व्यवस्थाओं के उल्लंघन के बाबत व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण तलब किया है।कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में हुए दलित उत्पीड़न के मामले में न्यायालय ने 22 अप्रैल को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश पारित किया था। कोर्ट के आदेश के एक माह बाद 28 मई को रिपोर्ट दर्ज की गई। गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था का विधान सुप्रीम कोर्ट की ओर से किया गया है, फिर भी कोतवाल का यह कृत्य अदालत ने अत्यंत आपत्तिजनक माना है। न्यायालय के आदेश की अवमानना के बाबत विभागीय कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र की प्रति भेजने का आदेश पारित किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: न्यायालय आदेश के अनुपालन में देरी करने से कोर्ट सख्त #CourtTakesStrictStanceOnDelaysInComplyingWithCourtOrders #SubahSamachar