Rewari News: दूरभाष उपभोक्ताओं के लिए अदालत 28 मई को
संवाद न्यूज एजेंसीरेवाड़ी। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के दूरभाष उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 28 मई को टेलीफोन अदालत व खुला दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाप्रबंधक दूरसंचार जिला रेवाड़ी कार्यालय में सुबह 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।कार्यक्रम के दौरान टेलीफोन और दूरसंचार सेवाओं से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतें सुनी जाएंगी तथा मौके पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी शिकायतें सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) को 28 मई से पहले भी भेज सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:49 IST
Read More:
Court for telephone consumers on May 28
Rewari News: दूरभाष उपभोक्ताओं के लिए अदालत 28 मई को #CourtForTelephoneConsumersOnMay28 #SubahSamachar
